Uttar Pradesh

स्ट्रीट डॉग को गुस्साए रिटायर्ड फौजी ने मारी गोली… फिर ये हुआ

मयंक चावला

आगरा, 21 जनवरी 2025:

यूपी के आगरा जिले में रिटायर्ड फौजी ने गुस्से में आकर एक स्ट्रीट डॉग को गोली मार दी। घटना पास ही लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में निजी संस्था ने थाने में केस दर्ज कराया तो पुलिस ने लाइसेंसी बंदूक जब्त कर रिटायर्ड फौजी को गिरफ्तार कर लिया है। उधर स्ट्रीट डॉग का इलाज चल रहा है।

थाना ताजगंज की तोरा चौकी क्षेत्र में रिटायर्ड फौजी होतम सिंह रहते हैं। दो दिन पूर्व होतम ने एक स्ट्रीट डॉग को गोली सिर्फ इसलिए मार दी कि वह उन पर भौंका था। हालांकि उनका कहना है कि स्ट्रीट डॉग ने घर के बाहर गंदगी फैलाई थी। फिलहाल फायरिंग की सूचना पाकर द केयरिंग हार्ट सोसाइटी के सदस्य देवेंद्र कुमार शर्मा और अनिरुद्ध ठाकुर मौके पर पहुंचे।

ये भी पढ़ें:

केस दर्ज कर बंदूक जब्त की, आरोपी गिरफ्तार

एनजीओ के सदस्यों ने थाना ताजगंज में रिटायर्ड फौजी के खिलाफ तहरीर देकर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
घटना रविवार की बताई जा रही है। यह सारी घटना पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की और रिटायर्ड फौजी होतम सिंह को गिरफ्तार कर लाइसेंसी बंदूक भी बरामद कर ली है। घायल स्ट्रीट डॉग को गंभीर हालत में पशु अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार चल रहा है।

ये भी पढ़ें  कारगिल युद्ध में 'नत्थूपुर' के रामसमुझ को मिली थी शहादत... 30 अगस्त को लगता है शहीद मेला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link