Uttar Pradesh

ईयरफोन लगाकर मोबाइल पर खेल रहा था गेम… आ गई ट्रेन

आदित्य मिश्र

अमेठी, 21 जनवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले में सुल्तानपुर-प्रयागराज रेल मार्ग पर युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। युवक इयरफोन लगाकर मोबाइल पर पब्जी गेम खेल रहा था। मौत से परिवार सदमे में है।

हादसे में जान गंवाने वाला युवक रवि रामगंज थाना क्षेत्र के छीड़ा गांव का रहने वाला है। गांव के पास ही सुल्तानपुर-प्रयागराज रेलवे ट्रैक है। मंगलवार की शाम रवि रेलवे लाइन पर टहलते हुए देखा गया। वो हाथों में मोबाइल व कान में इयरफोन लगाकर पबजी गेम खेल रहा था। इसी दौरान महाकुंभ मेला स्पेशल ट्रेन आ गई।
बताते हैं कि मोबाइल गेम खेलने की धुन में वो बेखबर ही रहा और ट्रेन ने उसे चपेट में ले लिया। रवि की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। उसके परिजनों ने भी बिलखते हुए गेम खेलने की आदत के बारे में बताया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  3 फिट जमीन के लिए दी जान लेने की धमकी... इंकार पर सो रहे बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link