Uncategorized

टोल प्लाजा पर रुकी कार में लगी आग…फिर ये हुआ

अंशुल मौर्य

वाराणसी, 21 जनवरी 2025:

यूपी के वाराणसी जनपद से गुजरे गाजीपुर-वाराणसी हाइवे पर मंगलवार की दोपहर चौबेपुर थाना क्षेत्र स्थित कैथी टोल प्लाजा पर एक कार में अचानक आग लग गई। कार चला रहे दिनेश्वर सिंह ने भागकर अपनी जान बचाई वहीं आग में कार, टोल के दो केबिन व अंदर रखे कीमती उपकरण और कैश भी खाक हो गया।

गाजीपुर के दिलदारनगर निवासी दिनेश्वर सिंह वाराणसी आये थे। यहां से वो वापस गाजीपुर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कैथी कार टोल प्लाजा पर रुकी। कार के बोनट से अचानक धुआं निकलने लगा और कुछ ही क्षण में आग की तेज लपटें उठने लगीं।
चालक दिनेश्वर सिंह ने सूझबूझ दिखाते हुए मौके पर कूदकर अपनी जान बचाई। इस घटना के कारण टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी मच गई। टोल कर्मचारी आग बुझाने में जुट गए और आसपास की सभी गाड़ियों को हटाकर सुरक्षा सुनिश्चित की।

ये भी पढ़ें:

45 मिनट बाद बहाल हो सका यातायात

Advertisement

चौबेपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई और हाईवे के दोनों तरफ यातायात रोक दिया गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद यातायात को फिर से बहाल कर दिया गया। इस घटना में कैथी टोल प्लाजा के दो केबिन भी जलकर खाक हो गए, जिसमें रखे लैपटॉप, जरूरी कागजात और कैश भी जल गया।

ये भी पढ़ें  त्रिपुरा के होटल में बांग्लादेशी नागरिकों को रहना-खाना बंद, त्रिपुरा होटल एंड रेस्तरां ओनर्स एसोसिएशन ने लिया फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link