Uncategorized

अयोध्या : फूट-फूटकर रोए सपा सांसद अवधेश प्रसाद, दी इस्तीफे की चेतावनी… जानें क्यों

अयोध्या, 2 फरवरी 2025:

यूपी के फैजाबाद के सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने अयोध्या कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में युवती से दुष्कर्म और हत्या के मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई न होने पर सरकार और प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वे भावुक हो गए और फूट-फूटकर रो पड़े।

युवती से दुष्कर्म व हत्या के मामले में कार्रवाई न होने का आरोप

उन्होंने इस घटना को निर्भया कांड से भी ज्यादा वीभत्स बताते हुए कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। सांसद ने चेतावनी दी कि यदि दोषियों के खिलाफ जल्द सख्त कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अपनी लोकसभा सदस्यता से इस्तीफा दे देंगे।

ये भी पढ़ें:

मामले को संसद में उठाने की दी चेतावनी

Advertisement

अवधेश प्रसाद ने कहा कि वे इस मामले को संसद में उठाएंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने भी इसे रखेंगे। उन्होंने स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर भी लापरवाही के आरोप लगाए। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सपा नेता एवं पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे, पार्टी के जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव व अन्य नेता मौजूद थे।

ये भी पढ़ें  पोषण के लिए जन जागरुकता की आवश्यकता: प्रेम सिंह तमांग

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link