Uttar Pradesh

महाकुंभ : पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लगाई आस्था की डुबकी, कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी किया स्नान

महाकुंभ नगर, 22 जनवरी 2025:

महाकुंभ में पवित्र स्नान के लिए देश विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रख्यात कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मंगलवार को पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी उनके साथ थे।

रामनाथ कोविंद ने पत्नी व पुत्री के साथ की पूजा-अर्चना

पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपनी पत्नी और पुत्री के साथ त्रिवेणी में डुबकी लगाई। स्नान के बाद मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने सपरिवार मां गंगा, यमुना और अदृश्य सरस्वती की पूजा-अर्चना की। पूर्व राष्ट्रपति ने महाकुंभ की भव्यता और दिव्यता की सराहना की। कहा कि यह आयोजन भारत की आध्यात्मिक धरोहर और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्कृष्ट उदाहरण है।

ये भी पढ़ें:

मां गंगा का जयकारा लगाते हुए डॉ. विश्वास ने लगाई डुबकी

Advertisement

कवि डॉ. कुमार विश्वास ने मां गंगा का जयकारा लगाते हुए संगम में स्नान किया। उन्होंने गंगा के महात्म्य पर कविता ‘तपस्वी राम के चरणों चढ़ी उपहार तक आई’ हमारी मां हमारे लोक के स्वीकार तक आई’ सुनाई। डॉ. विश्वास ने कहा कि ये महाकुंभ 144 वर्षों के बाद आया दुर्लभ संयोग है। ये भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में प्रेरणा देगा। उन्होंने सभी से राजनीतिक भेदभाव भूलकर आस्था के महापर्व में शामिल होने का आह्वान किया। कहा कि गंगा केवल एक नदी नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति का सार है।

ये भी पढ़ें  पीएम स्वनिधि योजना: स्ट्रीट वेंडर्स के लिए आत्मनिर्भरता की ओर एक महत्वपूर्ण कदम

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link