Uttar Pradesh

शक्ति भवन में बिजली कर्मचारियों का शक्ति प्रदर्शन, निजीकरण के खिलाफ गूंजे नारे

लखनऊ, 23 जनवरी 2025:

यूपी की राजधानी लखनऊ स्थित शक्ति भवन में गुरुवार को निजीकरण के विरोध में बिजली कर्मचारियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने कामकाज छोड़कर हाथ में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की।

गुरुवार को सुबह विद्युत कर्मचारी ड्यूटी पर आए तो हाथ मे काली पट्टी बांध रखी थी। इसके बाद हाथों में तख्तियां लेकर परिसर में एकत्र हो गए। एक हैं तो सेफ हैं, सरकारी सम्पत्तियां बेचना बंद करो और वी वांट जस्टिस के नारे लगाकर कर्मचारियों ने अपना आक्रोश जाहिर किया। प्रदर्शन कर रहे कर्मचारियों ने कहा कि पूर्वांचल और दक्षिणांचल का निजीकरण गलत तरीके से किया जा रहा है। निजीकरण करने से पहले कर्मचारियों की सहमति नहीं ली गई।
संयुक्त संघर्ष समिति के संयोजक शैलेंद्र दुबे ने बताया कि निजीकरण से हजारों संविदा कर्मी बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं बड़े पैमाने पर लोगों तो रिवर्ट किया जाएगा और छंटनी भी होगी। यही नही विद्युत दरें बढ़ेंगी जिससे उपभोक्ता भी संकट में पड़ जाएंगे।

ये भी पढ़ें  पूर्व विधायक इरफान सोलंकी और उनके भाई को हाईकोर्ट से मिली जमानत

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link