Jammu & Kashmir
जम्मू-कश्मीर : सर्विस राइफल से चली गोली लगने से सेना जवान की मौत, कारण स्पष्ट नहीं

श्रीनगर, 23 जनवरी 2025
जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से सेना के एक जवान की मौत हो गई। यह तत्काल स्पष्ट नहीं हो सका कि यह आत्महत्या का मामला है या नहीं। अधिकारियों ने बताया कि पंजाब के रहने वाले जवान के सिर में गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या जवान की राइफल दुर्घटनावश चल गई या उसने आत्महत्या की।






