ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : उमड़ रहे श्रद्धालु… अब तक 13.21 करोड़ ने संगम में लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ नगर, 27 जनवरी 2025:

महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। सोमवार को भी लाखों श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में डुबकी लगाई।
इसके साथ अब तक महाकुंभ में स्नान करने वालों की संख्या 13.21 करोड़ से अधिक हो गई है।

वाहन विहीन हुआ मेला क्षेत्र, पास 3 तक निरस्त

मेला प्रशासन के मुताबिक महाकुंभ मेले में अनुमान से अधिक लोग पहुंचे हैं। पूरा मेला क्षेत्र वाहन विहीन क्षेत्र हो चुका है। मेले के लिए जारी सारे पास 3 फरवरी तक निष्प्रभावी कर दिए गए हैं। संगम पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को करीब तीन चार किलोमीटर चलना पड़ेगा। मेला प्रशासन का कहना है कि शॉर्टकट अपनाने पर श्रद्धालु लंबे फंस सकते हैं। सलाह दी है कि सभी श्रद्धालु संगम नहीं पहुंच सकते, इसलिए जिस घाट पर पहुंचें वहीं स्नान कर लें।

ये भी पढ़ें:

संगम स्नान के लिए लगातार उमड़ रहे श्रद्धालु

Advertisement

महाकुंभ में स्नानार्थियों की संख्या लगातार बढ़ रही है।
प्रथम स्नान पौष पूर्णिमा पर 1 करोड़ 75 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में डुबकी लगाई थी। मकर संक्रांति पर 3 करोड़ 50 लाख से ज्यादा लोगों ने अमृत स्नान किया था।

योगी कैबिनेट ने भी लगाई संगम में डुबकी

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में उनकी कैबिनेट के सदस्यों ने पिछले दिनों संगम में स्नान किया था। इससे पहले देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, दिग्गज उद्योगपति गौतम अदाणी के साथ तमाम हस्तियां पवित्र त्रिवेणी में स्नान कर चुकीं हैं। बड़ी संख्या में विदेशी श्रद्धालु स्नान करने के साथ कल्पवास कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें  महाराष्ट्र : संदिग्ध गुइलेन बैरे सिंड्रोम से पुणे में 2 और व्यक्तियों की मौत, कुल मामले बढ़कर 11 हुए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link