EducationUttar Pradesh

24 फरवरी से शुरू होंगी यूपी बोर्ड परीक्षाएं, सुरक्षा के लिए बनाए जा रहे स्ट्रांग रूम

लखनऊ, 27 जनवरी 2025:

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक चलेंगी। इसके मद्देनजर परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखने के लिए स्ट्रांग रूम तैयार किए जा रहे हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम में लोहे की तीन-तीन डबल लॉक अलमारियां रखी जाएंगी, जिनमें प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखा जाएगा। इन स्ट्रांग रूम को सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रखा जाएगा। सुरक्षा के लिए नाइट विजन सीसीटीवी कैमरों के साथ वायर रिकॉर्डर भी लगाए जाएंगे। इसके अलावा, स्ट्रांग रूम की 24 घंटे सशस्त्र सुरक्षा कर्मियों द्वारा निगरानी की जाएगी।

अपर मुख्य सचिव, माध्यमिक शिक्षा, दीपक कुमार ने सभी जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा में कोई भी लापरवाही न हो। प्रत्येक पाली के अनुसार प्रश्न पत्रों और बंडल स्लिप को रखने के लिए लोहे की डबल लॉक अलमारियों की व्यवस्था की गई है।

ये भी पढ़ें:

स्ट्रांग रूम की अलमारियों की चाबियां केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट के पास होंगी। दो अलमारियों में प्रश्न पत्र रखे जाएंगे, जबकि तीसरी अलमारी में विद्यार्थियों को वितरित करने के बाद बचे हुए प्रश्न पत्र सुरक्षित रखे जाएंगे। स्ट्रांग रूम की हर गतिविधि को लाग बुक रजिस्टर में दर्ज किया जाएगा। जितनी बार स्ट्रांग रूम खोला जाएगा, उसकी एंट्री अनिवार्य रूप से की जाएगी।

ये भी पढ़ें  चढ़ावा घपले पर RSS ने तोड़ी चुप्पी, कहा, भरोसा कायम रखने को बने पारदर्शी व्यवस्था, दोषी भुगतें सजा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link