Uttar Pradesh

इटावा : सपा नेताओं ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, सांसद बोले… संविधान पर हो रहे हमले

अशरफ अंसारी

इटावा, 26 जुलाई 2025:

यूपी के इटावा स्थित जिला पंचायत सभागार में सपा की ओर से शनिवार को आयोजित आरक्षण दिवस कार्यक्रम में पहुंचे सलेमपुर से पार्टी सांसद रामशंकर राजभर ने कहा कि देश में आरक्षण व्यवस्था पर लगातार हमले हो रहे हैं। संविधान को कमजोर करने की साजिश की जा रही है। उन्होंने इसे बेहद चिंताजनक स्थिति बताते हुए कहा कि इसके विरोध में समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में संविधान मानस्तम्भ स्थापना दिवस मना रही है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं सपा नेता अभिषेक यादव ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि बीते 11 वर्षों से केंद्र सरकार और 9 वर्षों से राज्य सरकार आरक्षण प्रणाली को लगातार कमजोर कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों के अधिकार छीने जा रहे हैं। संविधान के साथ खुला खिलवाड़ हो रहा है।

ये भी पढ़ें:

उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पूरे प्रदेश में यह दिन संविधान और आरक्षण की रक्षा के संकल्प दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने यह भी दोहराया कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों और संविधान की रक्षा के लिए सपा का हर कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ता शामिल हुए।

ये भी पढ़ें  राम मंदिर चढ़ावा घपले पर मुखर बृजभूषण व विधायक बेटे को धमकी, राजस्थान से निकला ये कनेक्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link