Uttar Pradesh

नोएडा रोड रेज में मामूली टक्कर के बाद बाइक सवारों की मारपीट में ऑटो ड्राइवर की मौत

बिसरख,8 जनवरी 2025

बिसरख थाना क्षेत्र में बुधवार को रोड रेज के चलते एक युवक की मौत हो गई। मुकेश कुमार नामक ऑटो चालक रोजा जलालपुर से जा रहा था, तभी बाइक सवार रविकांत ने उसकी ऑटो में टक्कर मार दी, जिससे दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। मुकेश के साथ आए दूसरे ऑटो चालक राजकुमार ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन रविकांत ने अपने दोस्तों को बुला लिया और मारपीट बढ़ गई। इस दौरान राजकुमार की तबियत बिगड़ी, और उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के कोई निशान नहीं पाए गए।

मुकेश की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया और आरोपित रविकांत को गिरफ्तार कर लिया। अन्य अभियुक्तों की तलाश के लिए पुलिस ने टीम बनाई है और मामले की जांच जारी है। पुलिस ने इस मामले में अन्य विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सैफ अली खान चाकू हमला मामला : पुलिस ने दायर की 1000 पन्नों की चार्जशीट, 6 बार घोंपा गया चाकू, फोरेंसिक और फिंगरप्रिंट जैसे कई खुलासे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link