Uttar Pradesh

हर घर सोलर की रफ्तार तेज : योगी सरकार ने लॉन्च किया हाईटेक पोर्टल, हर स्टेप पर रियल-टाइम निगरानी

यूपीनेडा का डिजिटल दांव, पारदर्शिता, जवाबदेही और गति का नया मॉडल, आवेदन से भुगतान तक हर चरण ऑनलाइन ट्रैक, केंद्र सरकार ने भी मांगा तकनीकी सहयोग

लखनऊ, 21 अप्रैल 2026:

यूपी में सौर ऊर्जा को जन आंदोलन बनाने की दिशा में योगी सरकार ने एक और बड़ा और निर्णायक कदम उठाया है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के लिए यूपीनेडा के निदेशक इंद्रजीत सिंह ने www.pmsgy.upneda.co.in⁠ पोर्टल का शुभारंभ किया। यह अत्याधुनिक डिजिटल प्लेटफॉर्म योजना की निगरानी को आसान बनाने के साथ पारदर्शिता और जवाबदेही को भी नई ऊंचाई देगा।

यह पोर्टल योजना के हर महत्वपूर्ण चरण आवेदन से लेकर स्वीकृति, सोलर संयंत्र की स्थापना और भुगतान तक की रियल-टाइम मॉनिटरिंग की सुविधा प्रदान करता है। अब अधिकारियों को जहां कार्य प्रगति की सटीक और त्वरित जानकारी मिलेगी वहीं लाभार्थी भी अपने आवेदन की स्थिति घर बैठे आसानी से ट्रैक कर सकेंगे।

यह पहल योगी सरकार के ‘डिजिटल गवर्नेंस’ मॉडल को मजबूत करती है, जिसमें तकनीक के माध्यम से सरकारी योजनाओं को अधिक प्रभावी और पारदर्शी बनाया जा रहा है। इस पोर्टल की उपयोगिता और असर का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि मिनिस्ट्री ऑफ न्यू एंड रिन्यूएबल एनर्जी ने भी इसकी सराहना की है। मंत्रालय ने केंद्रीय स्तर पर इसी तरह का पोर्टल विकसित करने के लिए यूपीनेडा से तकनीकी सहयोग का अनुरोध किया है। इस दिशा में निदेशक इंद्रजीत सिंह ने एक विशेष समिति का गठन किया है। वह केंद्र सरकार को आवश्यक तकनीकी सहायता प्रदान करेगी।

यूपी पहले ही प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के क्रियान्वयन में अग्रणी राज्यों में अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। राज्य में अब तक 4.80 लाख से अधिक घरेलू रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। ये स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में एक बड़ी उपलब्धि है।

योगी सरकार का लक्ष्य हर घर सोलर के विजन को साकार करना है। इससे आम जनता को सस्ती, सुरक्षित और पर्यावरण-अनुकूल ऊर्जा मिल सके। इस पहल से बिजली बिल में कमी आने के साथ पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा मिलेगा।

READ MORE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button