Barabanki City

मठ में हंगामा : गड्ढा खोदवाकर महंत का जिंदा समाधि लेने का ऐलान…अफसरों के हाथ-पांव फूले

मठ की जमीन हड़पने के विवाद से भड़का मामला, अफसरों पर लगाए लापरवाही के आरोप, 20 अप्रैल तक कार्रवाई न होने पर दी थी चेतावनी, मठ पहुंचे अफसर महंत को मनाने में जुटे

बाराबंकी, 21 अप्रैल 2026:

असंद्रा क्षेत्र के भवनियापुर स्थित श्रीराम जानकी मठ में मंगलवार को हंगामा खड़ा हो गया। यहां जमीन में गढ्ढा खोदवाकर महंत मुकुंद पुरी ने जिंदा समाधि लेने की जिद पकड़ी तो अफरातफरी मच गई। पुलिस के पहरे के बीच प्रशासन के अफसर मौके पर डट गए और महंत को मनाते रहे।

बताया गया कि इस पूरे विवाद की जड़ में मठ की जमीन को लेकर चल रहा मामला है। महंत का आरोप है कि एक व्यक्ति ने फर्जीवाड़ा कर बिना रजिस्ट्रेशन की वसीयत के आधार पर मठ की करोड़ों की जमीन अपने नाम करा ली। इस पर तहसील प्रशासन ने 24 अगस्त 2023 को वसीयत निरस्त कर दी थी और संपत्ति मूल खातेदार के नाम दर्ज करने का आदेश दिया था। तब 45 दिन में समाधान का भरोसा भी दिया गया था, मगर समाधान नहीं हो सका।

इसी देरी से नाराज महंत ने पहले ही अल्टीमेटम दिया था। 20 अप्रैल तक कार्रवाई न होने पर 21 अप्रैल को जिंदा समाधि लेने की बात कही थी। तय तारीख आने पर वह अपने फैसले पर अड़े नजर आए, समाधि लेने के लिए बाकायदा जमीन में गढ्ढा खोदवा दिया गया। जानकारी पाकर मठ परिसर में भीड़ बढ़ती गई और माहौल किसी धरना स्थल जैसा दिखा। बड़ी संख्या में ग्रामीण, साधु संत वहां पहुंच गए। कोई महंत के फैसले को सराह रहा था कोई इसे रोकने की मांग कर रहा था।

ये भी पढ़ें:

मौके पर एसडीएम, सीओ समेत पुलिस टीम लगातार महंत से बातचीत करने में लगी रही। फिलहाल महंत अपनी जिद पर अड़े हैं उन्होंने ठोस कार्रवाई की बात कही और आरोप भी लगाए। पुलिस के मुताबिक इससे पहले भी वर्ष 2023 में महंत ने इसी तरह की चेतावनी दी थी, जिसे उस समय बातचीत से टाल दिया गया था। एक बार फिर पूरा मामला ज्यादा संवेदनशील बनकर सामने आया है।

Advertisement

READ MORE

ये भी पढ़ें  रेल इंजन पर चढ़ गईं MLA पल्लवी पटेल, चारबाग स्टेशन के प्लेटफॉर्म तक हाईवोल्टेज प्रदर्शन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link