Barabanki City

नर्सिंग छात्रों को फेल करने की धमकी, फीस वसूली में खेल, 41 लाख हड़पकर प्रिंसिपल ने छोड़ा कॉलेज

जैदपुर स्थित निजी नर्सिंग कॉलेज में हुआ घालमेल, निदेशक ने दर्ज कराई एफआईआर, पूर्व प्रिंसिपल के साथ उसके पति भी नामजद, छात्रों से अलग-अलग मद में तय शुल्क से अधिक अवैध वसूली की गई, बैंक खातों में लाखों रुपये जमा कराने का दिया ब्यौरा

बाराबंकी, 11 अगस्त 2026:

जैदपुर क्षेत्र में संचालित शकील कॉलेज ऑफ नर्सिंग में फीस वसूली के नाम पर छात्रों के शोषण का मामला सुर्खियों में आ गया है। कॉलेज के निदेशक एमएनए चौधरी ने पूर्व प्रिंसिपल सुनीता साहनी और उनके पति महेंद्र भिंडिया के खिलाफ धोखाधड़ी समेत अन्य आरोपों में FIR दर्ज कराई है।

छात्रों से अलग-अलग मद में वसूली का आरोप

बताया गया कि महराजगंज निवासी सुनीता साहनी 20 जून 2018 से 21 जनवरी 2025 तक कॉलेज में प्रिंसिपल रहीं। उनके पति महेंद्र भिंडिया पहले कंप्यूटर ऑपरेटर थे, बाद में प्रशासनिक जिम्मेदारी भी संभालने लगे। आरोप है कि दोनों ने एएनएम डिप्लोमा के छात्रों से एडमिशन फॉर्म, प्रैक्टिकल फीस, छात्रवृत्ति मंजूरी, अस्पताल ड्यूटी, डॉक्यूमेंटेशन, जुर्माना समेत कई मदों में तय शुल्क से अलग नकद रकम वसूली। शिकायत में कहा गया है कि यह रकम कॉलेज की जानकारी के बिना अपने पास रखी गई।

ये भी पढ़ें:

बैंक खाते में लाखों रुपये जमा कराने का भी आरोप

जैदपुर के बरौली मलिक स्थित इस कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी जाती रही। इसी के नाम पर वसूले गए 4.05 लाख रुपये बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में खाते में जमा कराए गए। आरोप है कि इसके अलावा भी अलग-अलग स्रोतों से करीब 41 लाख रुपये फीस के नाम पर वसूले गए।

पोल खुली तो इस्तीफा देकर छोड़ दिया कॉलेज

इस मामले पर निदेशक द्वारा आपत्ति जताई गई तो सुनीता साहनी ने इस्तीफा देकर कॉलेज छोड़ दिया। धीरे-धीरे निदेशक से बात करने से भी किनारा कर लिया। इसके बाद शिकायत पुलिस से की गई। निदेशक ने पुलिस को बताया है कि मामले से जुड़े बाकी सबूत जांच के दौरान उपलब्ध कराए जाएंगे। जैदपुर पुलिस का कहना है कि एफआईआर में लगाए गए आरोपों की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें  होली मिलन समारोह में संघर्ष का ऐलान...पुराने पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग में शामिल करने की मांग रखी

Anand Sharma

आनंद शर्मा 30 वर्ष से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। ‘राष्ट्रीय सहारा’ व ‘हिंदुस्तान’ दैनिक समाचार पत्र में फील्ड रिपोर्टिंग के साथ सम्पादन का काम भी चलता रहा। जिला स्तर पर संवाददाता और ब्यूरो प्रमुख के रूप में लंबे समय तक सक्रिय रहे। इस दौरान विख्यात… More »

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button