Uttarakhand

गैरसैंण को स्थायी राजधानी बनाने की मांग तेज, समिति 15 अगस्त को देहरादून से निकालेगी पदयात्रा

गैरसैंण समिति के मुख्य संयोजक विनोद प्रसाद रतूड़ी ने सरकार पर बोला हमला, आंदोलन और तेज करने का किया ऐलान, 13 अगस्त को विधानसभा के बाहर कराया जाएगा सामूहिक मुंडन, पदयात्रा से जुटाएंगे व्यापक जनसमर्थन

राजकिशोर तिवारी

देहरादून, 11 अगस्त 2026ः

उत्तराखंड की स्थायी राजधानी गैरसैंण को बनाने की मांग अब तेज होती जा रही है। इसी कड़ी में स्थायी राजधानी गैरसैंण समिति ने सरकार पर मांग की अनदेखी और वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए देहरादून से गैरसैंण तक पदयात्रा करने का निर्णय लिया है। मंगलवार को मीडिया से बातचीत में समिति के मुख्य संयोजक एवं पूर्व आईएएस विनोद प्रसाद रतूड़ी ने सरकार पर हमला बोलते हुए आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है।

समिति के मुख्य संयोजक विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि समिति के सदस्यों द्वारा 13 अगस्त को विधानसभा के बाहर सामूहिक मुंडन कराया जाएगा। यह कार्यक्रम गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की मांग और सरकार के प्रति विरोध के प्रतीक के तौर पर आयोजित किया जा रहा है। इसके बाद 15 अगस्त को विधानसभा के बाहर से देहरादून-गैरसैंण पदयात्रा का शंखनाद किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त से शुरू होने वाली पदयात्रा व्यापक जनसमर्थन जुटाने के अभियान का हिस्सा है।

विनोद प्रसाद रतूड़ी ने कहा कि देहरादून से गैरसैंण तक प्रस्तावित पदयात्रा के जरिए स्थायी राजधानी के मुद्दे को प्रदेश भर में प्रमुखता से उठाया जाएगा। यदि गैरसैंण को स्थायी राजधानी घोषित करने की दिशा में ठोस पहल नहीं की गई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। पदाधिकारियों ने कहा कि अब आंदोलन को निर्णायक मोड़ तक ले जाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि गैरसैंण उत्तराखंड की अस्मिता, स्वाभिमान और पहाड़ी क्षेत्रों के विकास से जुड़ा मुद्दा है। इस मौके पर समिति के पार्थ रतूड़ी, गोपाल दत्त कुमेड़ी, सुधीर गैरोला और शैलेंद्र शेखर करगेती मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें  देहरादून : पाकिस्तानी नेटवर्क से जुड़ा युवक गिरफ्तार...भेज रहा था सैन्य ठिकानों की जानकारी

Anurag Chaturvedi

अनुराग चतुर्वेदी पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता, लेखन और संपादन के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। उन्होंने विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए खबरों को निष्पक्षता और गहराई के साथ जनता के सामने रखा है।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link