Uttarakhand

उत्तराखंड में भीषण हादसा : कार-ई रिक्शा की आमने-सामने भिड़ंत में तीन की मौत, चार गंभीर

हरिद्वार-लक्सर रोड पर कटारपुर गांव के हुई दुर्घटना, दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त, चारों घायलों की अस्पताल में हालत बताई गई गंभीर

योगेंद्र मलिक

हरिद्वार, 18 जनवरी 2026:

उत्तराखंड में हरिद्वार-लक्सर रोड पर कटारपुर गांव के पास रविवार दोपहर भीषण हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार और ई रिक्शा की आमने-सामने की जोरदार टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। उनके हिस्से सड़क पर दूर-दूर तक बिखर गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। हादसे के बाद सड़क पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर राहत कार्य में जुट गए।

ये भी पढ़ें:

मृतकों की पहचान विकास कुमार निवासी फेरूपुर (कार चालक), चरण सिंह निवासी कलियर, रुड़की और आस मुहम्मद निवासी नसीरपुर खुर्द, लक्सर (ई रिक्शा चालक) के रूप में हुई है। चारों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है और इलाज जारी है।

Advertisement

WhatsApp Image 2026-01-18 at 5.45.11 PM

घटना की सूचना मिलते ही पथरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटनाग्रस्त कार और ई रिक्शा को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। शुरुआती जांच में हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाना माना जा रहा है। हादसे की सूचना मिलते के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेलों का शुभारंभ में पीएम मोदी के उत्तराखंड दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कसी अपनी कमर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link