Government policies

अमेठी में रोजगार मेला : युवाओं को मिलेगा नौकरी पाने का सुनहरा अवसर

आदित्य मिश्र

अमेठी, 27 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आने वाला है। 29 जनवरी को जगदीशपुर विकासखंड स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। इस मेले में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार रोजगार प्रदान करेंगी।

जिला सेवायोजन अधिकारी अनुपमा रानी ने बताया कि हेल्थ, इलेक्ट्रॉनिक्स, हर्बल उत्पाद, ऑटो पार्ट्स और इलेक्ट्रिशियन जैसे क्षेत्रों की कई कंपनियां अपनी रिक्तियों के साथ मेले में मौजूद रहेंगी। कंपनियां मौके पर ही योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।

भाग लेने की पात्रता और आवश्यक दस्तावेज:

Advertisement

इस मेले में 18 से 45 वर्ष तक के अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, शैक्षिक प्रमाण पत्र और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे। बिना इन दस्तावेजों के मेले में भाग लेना संभव नहीं होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य जिले के युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है। पिछले वर्ष आयोजित रोजगार मेले के माध्यम से सैकड़ों युवाओं को नौकरियां मिली थीं। इस बार लक्ष्य है कि अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार प्रदान किया जाए।
यह मेला उन युवाओं के लिए एक बेहतरीन अवसर है, जो अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें  UP : समाज कल्याण, अल्पसंख्यक व श्रम विभाग के स्कूलों के शिक्षकों-कर्मियों को भी मिलेगा कैशलेस इलाज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link