Uttar Pradesh

सुल्तानपुर जिले में पुलिस दल पर अज्ञात हमलावरों ने किया जानलेवा हमला

आशुतोष तिवारी

सुल्तानपुर, 28 जनवरी 2025:

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के एक थाना क्षेत्र में भ्रमण से लौट रहे पुलिस दल पर अज्ञात हमलावरों ने जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में उप निरीक्षक राम बाबू सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि आरक्षी अनुज कुमार तिवारी को मामूली चोटें आईं। यह घटना उस समय हुई जब उप निरीक्षक और आरक्षी प्रतापपुर गांव से कस्बे की ओर लौट रहे थे।

अंधेरे का फायदा उठाकर हमलावरों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में उप निरीक्षक राम बाबू सिंह के जबड़े में गंभीर चोटें आईं, जबकि आरक्षी अनुज कुमार तिवारी को पैर और शरीर के कई अन्य हिस्सों में चोटें आईं। हमले के बाद घायल पुलिसकर्मियों को तत्काल स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। चिकित्सक अनमेश कुमार ने दरोगा की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां से उनकी हालत को देखते हुए उन्हें लखनऊ के ट्रामा सेंटर भेजा गया। वहीं, आरक्षी अनुज को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

ये भी पढ़ें:

घटना की पुष्टि करते हुए सीओ सिटी, प्रशांत सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही हैं। उन्होंने यह भी बताया कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस प्रशासन द्वारा इस हमले को लेकर कड़ी कार्रवाई की जा रही है, और हमलावरों को सजा दिलाने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें  नैनी: घर में अकेले रहते थे बुजुर्ग दम्पति, धारदार हथियार से की गई हत्या

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link