StateUttarakhand

उत्तराखंड: वित्त मंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट निर्माण के लिए जनता से मांगे सुझाव

देहरादून: 29 जनवरी, 2025

उत्तराखंड के वित्त मंत्री डॉ. प्रेमचंद अग्रवाल ने “जनता का बजट, जनता के द्वारा, जनभावनाओं के अनुरूप बनेगा बजट हमारा ” संकल्प के तहत प्रदेशवासियों से वित्तीय वर्ष 2025-26 के बजट हेतु सुझाव आमंत्रित किए हैं।
मंत्री डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बजट निर्माण में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करने की परंपरा को जारी रखते हुए सुझाव मांगे जा रहे हैं। प्रदेशवासियों से अपील की गई है कि वे अपनी आवश्यकताओं के अनुरूप सुझाव भेजें।

जनभागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए 9 फरवरी 2025 तक सुझाव आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक नागरिक फोन नंबर 9520820683 पर या ईमेल budget-uk@nic.in के माध्यम से अपने विचार साझा कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  सीएम धामी ने आपदा राहत कार्यों की समीक्षा की, अफसरों से बोले... लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link