Uttar Pradesh

बेटे का कर रहे थे दाह संस्कार…फिर आई बहू की मौत की खबर

संतोष देव गिरि

मिर्ज़ापुर,1 फरवरी 2025:

यूपी के मिर्जापुर जिले के ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के मुड़ेल गांव में रहने वाले परिवार में युवा बेटे की मौत के बाद बहू के दम तोड़ने से मातम पसर गया।

सड़क हादसे में घायल हुए थे बाइक सवार देवर भाभी

ये भी पढ़ें:

बता दें कि गांव में रहने वाला अजय शुक्रवार की सुबह भाभी मीरा राय व भतीजे उमंग (14 वर्ष) को लेकर बाइक से प्रयागराज गया था। वहां से घर वापस लौटते समय नैनी औद्योगिक थाना क्षेत्र में मिर्जापुर रोड पर सरस्वती हाईटेक के पास किसी वाहन ने बाइक में ठोकर मार दी। बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में अजय ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल मीरा राय और उनके बेटे उमंग को उपचार के लिए स्वरूप रानी चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। जहां उपचार के दौरान मीरा राय की शनिवार दोपहर मौत हो गई।

Advertisement

पूरे गांव में फैला शोक

मीरा राय के 16 वर्षीया एक पुत्री सिया और बेटा उमंग है। पति चेन्नई में काम करता है। घर में देवर भाभी की मौत से चीख पुकार मच गई। घटना से पूरा गांव शोकाकुल है। मृतक अजय राय के चचेरे बड़े भाई राजू राय ने बताया कि भाई अजय का चील्ह घाट पर दाह संस्कार कर रहे थे उसी दौरान मीरा की भी मौत होने की खबर मिली।

ये भी पढ़ें  असम : सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर कांग्रेस नेता रीतम सिंह गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link