Uttar Pradesh

फतेहपुर में मंदिर-मकबरा विवाद : ईदगाह परिसर में भगवा झंडा लगाने से बवाल, दोनों समुदायों में पथराव

फतेहपुर, 11 अगस्त 2025:

यूपी के फतेहपुर जिले के आबूनगर इलाके में सोमवार को मंदिर-मकबरे को लेकर विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। ईदगाह परिसर में स्थित नवाब अब्दुल समद के मकबरे पर मठ मंदिर संघर्ष समिति के कार्यकर्ताओं ने भगवा झंडा फहरा दिया, जिसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मौके पर एकत्र हो गए।

सुबह करीब 10 बजे समिति के कार्यकर्ता ईदगाह पहुंचे और दावा किया कि यह स्थल पहले ठाकुर जी का मंदिर था, जिसे अतिक्रमण कर मकबरे में बदल दिया गया है। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन कुछ युवक मकबरे की छत पर चढ़कर झंडा फहराने और तोड़फोड़ करने लगे।

घटना के बाद दोनों समुदायों में तनातनी बढ़ गई और पथराव शुरू हो गया। स्थिति बिगड़ने पर पुलिस ने बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। जिले के 10 थानों की फोर्स, आसपास के जनपदों से अतिरिक्त बल और 6 जिलों से एएसपी स्तर के अधिकारी मौके पर भेजे गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के आसपास पुलिस का सख्त पहरा है। इलाके में बैरिकेडिंग कर आवाजाही नियंत्रित कर दी गई है।

ये भी पढ़ें  वाराणसी : पीएम मोदी के दौरे से पहले पुलिस मुठभेड़ : तीन बदमाश दबोचे, दो के पैर में लगी गोली

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link