Uttar Pradesh

रायबरेली में मोहब्बत जीती, मजहब की दीवार टूटी : मुस्लिम युवती ने अपनाया हिंदू धर्म, रचाई शादी

रायबरेली, 20 अगस्त 2025:

यूपी के रायबरेली जनपद में सलोन क्षेत्र के भवानीपुर गांव में प्रेम ने धर्म और समाज की बंदिशों को पीछे छोड़ दिया। मुस्लिम युवती सन्नो बानो ने अपने हिंदू प्रेमी अमित संग मंदिर में सात फेरे लेकर नई जिंदगी की शुरुआत की। इसके लिए सन्नो ने इस्लाम धर्म त्यागकर हिंदू धर्म अपनाया और अपना नया नाम सोनाली रखा।

माता मिढ़ुरिन मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विवाह संपन्न हुआ। इस विवाह के साक्षी अमित के पिता श्रीपाल, माता ममता, भाई सुशील के साथ गांव के कई लोग बने। इस मौके पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला संयोजक जितेंद्र सिंह समेत संगठन के अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

ग्रामीणों के बीच यह विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है। जहां एक ओर इसे समाज में बढ़ती सहिष्णुता और प्रेम की जीत माना जा रहा है, वहीं दूसरी ओर इसे परंपराओं को तोड़ने का साहसिक कदम भी कहा जा रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  पेपर लीक पर अब नहीं होगी ढिलाई : PM मोदी ने फास्ट-ट्रैक कोर्ट का किया ऐलान, राहुल बोले- पहले शिक्षा मंत्री हटाइए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link