Uttar Pradesh

“हाथरस में मैजिक और कंटेनर की भिड़ंत, 6 की मौत”

हाथरस,10 दिसंबर 2024

हाथरस में मैजिक सवारी गाड़ी और कंटेनर की आमने सामने की जबरदस्त भिड़ंत में 6 लोगों की मौत हो गई। मैजिक गाड़ी में करीब 15 लोग सवार बताए जा रहे है। सभी मरने वाले मैजिक के सवार बताए जाते हैं। मृतकों की संख्‍या बढ़ सकती है।हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों एम्बुलेंस उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। मृतकों के शव पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिए गए हैं।यह हादसा मथुरा-कासगंज हाइवे पर हुआ। कोतवाली हाथरस जंक्शन क्षेत्र गांव जैतपुर के पास की घटना है।घटना के बाद सड़क पर जाम लग गया है। इस हादसे के पीछे तेज रफ्तार को वजह बताया जा रहा है।

ये भी पढ़ें  गोरखपुर को मिला एक और खूबसूरत ठिकाना... लाखों टन कूड़े के ढेर से पिकनिक स्पॉट बना एकला बांध

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link