Uttar Pradesh

प्रयागराज : सीएम ने विकास के 17 सौ प्रस्तावों को दी मंजूरी, हाईकोर्ट के पास फ्लाईओवर भी बनेगा

प्रयागराज, 29 जुलाई 2025:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रयागराज जिले के सर्किट हाउस में विंध्याचल और प्रयागराज मंडल के विकास योजनाओं की समीक्षा की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों द्वारा दिये गए विकास कार्य से जुड़े 17 सौ प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सीएम ने कहा कि इन प्रस्तावों पर 15 सितंबर के बाद काम शुरू हो जाएगा।

बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विशेष रूप से पीडब्ल्यूडी के विकास कार्यों की समीक्षा की।
बैठक में प्रयागराज जिले में कुल 1700 प्रस्ताव लिए गए। इन प्रस्तावों के तहत 6700 करोड़ के नए कार्य कराएं जाएंगे। सीएम योगी ने इन सभी प्रस्ताव पर 15 सितंबर 2025 के बाद कार्य शुरू करने के लिए निर्देश दिए। इन विकास कार्यों में हाईकोर्ट पानी की टंकी के जर्जर रेलवे फ्लाईओवर का प्रस्ताव भी शामिल है। 80 करोड़ की लागत से जल्द ही इसका कार्य शुरू होगा।

सीएम ने विधायकों के सभी प्रस्ताव मंजूर करने का आश्वासन देते हुए विधायकों से कहा कि अगर कुछ प्रस्ताव बचे हैं तो विधायक उनको दोबारा प्राथमिकता तय कर भेज सकते हैं। बैठक में पीडब्ल्यूडी,नगर विकास और पर्यटन के अधिकारी भी मौजूद थे। इन विभागों से संबंधित प्रस्ताव भी विधायकों को अधिकारियों को देने का सीएम ने आदेश दिया है। बैठक में दोनों मंडलों विंध्याचल और प्रयागराज के सभी विधायक और एमएलसी मौजूद थे।

Advertisement

यह भी पढ़ें : योगी ने बैठक में परखीं पीएम के आगमन की तैयारियां…पर्यटन सुविधा केंद्र का हाल जाना

ये भी पढ़ें  लखनऊ मेट्रो को रफ्तार... चारबाग से बसंतकुंज तक दौड़ेगा 5801 करोड़ का ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link