Lucknow CityUttar Pradesh

UP Supplementary Budget 2026: समाज कल्याण को बड़ा सहारा, वृद्धावस्था पेंशन के लिए 1,500 करोड़, आंबेडकर योजना व छात्रवृत्ति को बूस्ट

योगी सरकार ने समाज कल्याण विभाग के लिए किया 1,655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान, वृद्धावस्था पेंशन, डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना, छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा सहायता योजनाओं को मिली नई वित्तीय ताकत

लखनऊ, 4 अगस्त 2026:

यूपी सरकार ने अनुपूरक बजट 2026-27 के जरिए समाज के कमजोर, वंचित और जरूरतमंद वर्गों के सामाजिक एवं शैक्षिक सशक्तिकरण पर बड़ा दांव खेला है। मंगलवार को विधानसभा में पेश किए गए अनुपूरक बजट में समाज कल्याण विभाग के लिए 1,655 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। सरकार का लक्ष्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं को और प्रभावी बनाते हुए पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध तरीके से सहायता पहुंचाना है।

इस अनुपूरक बजट का सबसे बड़ा आकर्षण राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना रही जिसके लिए 1,500 करोड़ रुपये की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। इस राशि से प्रदेश के पात्र बुजुर्गों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। सरकार का मानना है कि इससे बुजुर्गों की सामाजिक सुरक्षा मजबूत होगी और उन्हें समय पर पेंशन का लाभ मिल सकेगा।

डॉ. भीमराव आंबेडकर मूर्ति विकास योजना को 407 करोड़ की सौगात

ये भी पढ़ें:

सामाजिक समरसता और महापुरुषों की विरासत के संरक्षण को भी बजट में विशेष प्राथमिकता दी गई है। डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए 407 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इस राशि का उपयोग डॉ. भीमराव आंबेडकर से जुड़े स्मारकों और विकास कार्यों को गति देने के लिए किया जाएगा, जिससे सामाजिक जागरूकता और समावेशी विकास को भी बल मिलेगा।

दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति के लिए 155 करोड़ की व्यवस्था

शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण प्रावधान किए हैं। सामान्य वर्ग दशमोत्तर शुल्क प्रतिपूर्ति एवं छात्रवृत्ति योजना के लिए 155 करोड़ रुपये की व्यवस्था की गई है। वहीं मुख्यमंत्री मेधावी अनुसूचित जाति एवं जनजाति उच्च शिक्षा सहायता योजना के लिए 2 करोड़ रुपये का अतिरिक्त प्रावधान किया गया है। इन योजनाओं का उद्देश्य आर्थिक अभाव के कारण किसी भी मेधावी छात्र की उच्च शिक्षा प्रभावित न होने देना है।
up-supplementary-budget-2026-social-welfare-pension-scholarship (2)

सरकार का कहना है कि अनुपूरक बजट में किए गए ये अतिरिक्त प्रावधान सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा और समावेशी विकास की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को नई गति देंगे। वृद्धावस्था पेंशन के लिए बढ़े बजट से लाखों बुजुर्गों को समय पर आर्थिक सहायता मिलने का मार्ग प्रशस्त होगा। छात्रवृत्ति और उच्च शिक्षा सहायता योजनाओं से जरूरतमंद विद्यार्थियों को पढ़ाई जारी रखने में सहयोग मिलेगा।

वहीं डॉ. बीआर आंबेडकर मूर्ति विकास योजना के लिए की गई वित्तीय व्यवस्था सामाजिक समरसता और महापुरुषों की विरासत के संरक्षण के प्रयासों को भी नई मजबूती प्रदान करेगी। अनुपूरक बजट 2026-27 समाज कल्याण से जुड़ी योजनाओं को अधिक प्रभावी और व्यापक बनाने की दिशा में सरकार का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें  लखनऊ की तहजीब को सहेजने की पहल : मुजफ्फर अली ने ‘अंजुमन’ की दुर्लभ 35 मिमी प्रिंट NFDC-NFAI को सौंपी

Rakesh Kumar Verma

राकेश कुमार वर्मा एक वरिष्ठ पत्रकार हैं। इन्हें मीडिया जगत में लगभग 31 वर्षों का व्यापक और समृद्ध अनुभव है। इन्होंने प्रिंट और डिजिटल दोनों ही माध्यमों में कार्य करते हुए अपनी मजबूत और प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कराई है। यूपी की राजधानी लखनऊ में स्वतंत्र भारत, राष्ट्रीय सहारा, जनसत्ता एक्सप्रेस,… More »

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button