ChhattisgarhCrime

छत्तीसगढ़ : जीजा-साले ने मिलकर 23 वर्षीय युवक की चाकू घोंप की हत्या, फरार

रायपुर, 1 फरवरी 2025

छत्तीसगढ़ के धमतरी में एक बार फिर चाकू बाजी की घटना सामने आई है, जिसमें आधी रात एक युवक को चाकू गोद कर जान से मार डाला, मौत के बाद वार्ड में हड़कंप मच गया, बताया जा रहा है कि धमतरी शहर के मराठा पारा वार्ड में शुक्रवार की रात करीब 11:30 बजे चाकू बाजी की घटना हुई, इसके बाद वार्ड के लोगों ने घायल अवस्था में डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया, मृतक के चाचा शंकर यादव ने बताया की वार्ड में शोक का कार्यक्रम चल रहा था, इसी बीच यह घटना हुई है।

बताया जा रहा है कि मृतक का नाम शंकर ढीमर पिता ध्रुव ढीमर उम्र 23 वर्ष मराठा पारा के पीपल पेड़ के पास घटना हुआ है, जिसकी सूचना देने के बाद तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल अवस्था में शंकर ढीमर को जिला अस्पताल लाया गया था, इलाज के दौरान डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया,जिसके बाद वार्ड में सनसनी फैल गई, मृतक के चाचा शंकर यादव ने बताया कि चाकू से वार करने वाले युवक की माता का देहांत कुछ दिनों पहले हुआ था, जिसके घर तीनाहवन का कार्यक्रम चल रहा था, इसी रात दो युवकों ने मिलकर शंकर ढीमर को मार डाला। मृतक के परिजनों ने आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की भी बात कही। इस घटना के बाद कोतवाली पुलिस जांच में जुटी हुई है और आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ : नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने लहराया जीत का परचम, सभी 10 सीटों पर दर्ज की जीत।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link