HealthHo Halla SpecialUttar Pradesh

डीसीपी सिटी की माफी पर खत्म हुई डॉक्टर की हड़ताल

मयंक चावला

आगरा, 1 फरवरी 2025

यूपी के आगरा जिले में डॉक्टर व पुलिस इंस्पेक्टर की गाड़ियों के बीच टक्कर के बाद उपजे विवाद का अंत पुलिस की माफी पर हुआ। बाकायदा मीटिंग की गई पुलिस अफसर पहुंचे व उनके माफी मांगने के बाद ही डॉक्टरों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी।

कार टच करने को लेकर डाक्टर व इंस्पेक्टर की पत्नी में हुआ था विवाद

ये भी पढ़ें:

बता दें कि सिकंदरा थाना क्षेत्र में डॉक्टर अविनाश सिंह की गाड़ी कारगिल पेट्रोल पंप के चौराहे पर एक इंस्पेक्टर की पत्नी की गाड़ी से टकरा गई थी। डॉक्टर का आरोप है कि इसी बात पर पुलिस कर्मियों ने उन्हें थप्पड़ मारे व हवालात में बंद कर दिया और डॉक्टरो के पहुंचने पर उन्हें हालात से बाहर निकल गया।

Advertisement

आईएमए की मीटिंग में शर्मिंदा दिखे पुलिस अफसर

इस घटना के विरोध में आईएमए ने हड़ताल की घोषणा की थी। मरीजों को हो रही परेशानी देखकर
डीसीपी सिटी सूरज राय के साथ 2 घंटे से अधिक बैठक चली। इस बैठक में पुलिस को अपनी शर्मिंदगी तो जाहिर करनी ही पड़ी माफी भी मांगी। यहां तक कहा कि माफ करने वाला ज्यादा बड़ा होता है।

माफी के बाद बहाल हुईं चिकित्सकीय सेवाएं

पुलिस विभाग का रुख देख व इस वादे पर कि डॉक्टर से अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई होगी और जिस महिला ने डॉक्टर से बदतमीजी की है वह लिखित में माफी नामा देगी। इसके बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला हुआ डॉक्टरो ने अपनी हड़ताल 24 घंटे बाद वापस लिए जाने से सभी ने राहत की सांस ली और आगरा शहर में चिकित्सा सेवाएं शुरू हो गई।

ये भी पढ़ें  श्रद्धालुओं के वाहनों से ट्रैफिक जाम,तीन फरवरी तक अमान्य किये गए जारी वाहन पास

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link