Uttar Pradesh

गोरखपुर : कल गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ

हरेंद्र दुबे

गोरखपुर, 13 जनवरी 2025:

गोरक्षपीठाधीश्वर एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के पावन पर्व पर नाथपंथ की विशिष्ट परंपरा के अनुसार मंगलवार को गोरखपुर में ब्रह्म मुहूर्त में शिवावतार गुरु गोरखनाथ को लोक आस्था की खिचड़ी चढ़ाकर जनमानस की सुख-समृद्धि की मंगलकामना करेंगे।

मान्यता है कि बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाकर मन्नत मांगने वाला कभी निराश नहीं होता। अरुणोदय काल में मकर संक्रान्ति का महापर्व मंगलवार को मनाया जायेगा।
बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाने के लिए श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला सोमवार से ही शुरू हो गया।

ये भी पढ़ें:

देश के विभिन्न भागों व नेपाल से भी आते हैं श्रद्धालु

Advertisement

खिचड़ी के दिन यूपी, बिहार तथा देश के विभिन्न भागों के साथ पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से भी लाखों श्रद्धालु बाबा गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ाएंगे। सबसे पहले पीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ खिचड़ी चढ़ाकर बाबा को भोग अर्पित करेंगे। इसके बाद नेपाल राजपरिवार की ओर से आई खिचड़ी बाबा को चढ़ाई जाएगी। इसके बाद मंदिर के कपाट जनसामान्य के लिए खोल दिए जाएंगे।

ये भी पढ़ें  हत्या के दो गंभीर मामलों में कोर्ट ने सुनाया ये कड़ा फैसला… जज बोले अपराध नियंत्रण के लिए ऐसे फैसले लेना जरूरी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link