Uttar Pradesh

आगरा : पेंट की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान, चपेट में आया एक गोदाम

मयंक चावला

आगरा, 2 फरवरी 2025:

यूपी के आगरा के हरी पर्वत क्षेत्र स्थित ट्रांसपोर्टनगर में शनिवार देर रात पेंट की एक दुकान में भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि पास का एक गोदाम भी इसकी चपेट में आ गया।

ट्रांसपोर्टनगर के सेक्टर एक में हुआ हादसा

ये भी पढ़ें:

ट्रांसपोर्टनगर के सेक्टर एक स्थित आनंद पेंट नामक दुकान शनिवार रात करीब 8:30 बजे बंद कर मालिक अपने घर चला गया था। देर रात दुकान से ऊंची-ऊंची लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना दुकान मालिक आनंद को दी। पेंट और केमिकल्स के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

Advertisement

बुलडोजर से शटर तोड़कर आग पर पाया काबू

आग बुझाने के लिए दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। बुलडोजर की मदद से दुकान का शटर तोड़कर करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग के कारण पास का एक अन्य गोदाम भी क्षतिग्रस्त हो गया।

10 लाख के नुकसान का अनुमान

पुलिस के मुताबिक आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट हो सकता है। हालांकि इसकी जांच की जा रही है। इस हादसे में अनुमानित 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

ये भी पढ़ें  सुल्तानपुर: विधायक की पास लगी थार गाड़ी का कहर, शराब के नशे में धुत लोगों ने मचाई तबाही

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link