Gujarat

गुजरात : तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस खाई में गिरी, हादसे में 5 की मौत, 17 घायल

डांग, 2 फरवरी 2025

गुजरात के डांग जिले में रविवार सुबह तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक निजी बस के गहरी खाई में गिर जाने से पांच लोगों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

मामले में प्रभारी पुलिस अधीक्षक एसजी पाटिल ने बताया कि यह दुर्घटना सुबह करीब 4.15 बजे हुई, जब सापुतारा हिल स्टेशन के निकट चालक ने बस पर से नियंत्रण खो दिया।

उन्होंने बताया कि 48 तीर्थयात्रियों को ले जा रही बस दुर्घटना अवरोधक को तोड़कर लगभग 35 फीट गहरी खाई में गिर गई। अधिकारी ने बताया कि पांच लोगों – दो महिलाएं और तीन पुरुष – की मौके पर ही मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:

अधिकारी ने बताया, “पांच तीर्थयात्रियों की मौत हो गई और 17 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अहवा के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कुछ अन्य को मामूली चोटें आई हैं। बचाव अभियान लगभग पूरा हो चुका है।” उन्होंने बताया कि बस महाराष्ट्र के त्र्यंबकेश्वर से 48 तीर्थयात्रियों को लेकर गुजरात के द्वारका जा रही थी, तभी यह दुर्घटना हुई। पुलिस ने बताया कि तीर्थयात्री मध्य प्रदेश के गुना, शिवपुरी और अशोक नगर जिलों के थे।

ये भी पढ़ें  Bajaj Freedom 125: एक बाइक, दो फ्यूल टैंक- पेट्रोल और CNG में पाएं बेहतरीन माइलेज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button