CrimeMaharashtra

महाराष्ट्र : ट्रेन के खाली कोच में महिला से बलात्कार, कुली गिरफ्तार

मुंबई, 3 फरवरी 2025

मुंबई के बांद्रा स्टेशन पर एक दर्दनाक हैरान कर देने वाली घटना हुई है यहां पर एक खाली कोच में एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार हुआ है। मामले में पुलिस ने बलात्कार के आरोप में एक कुली को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, यह घटना शनिवार रात को हुई जब महिला और उसका बेटा एक बाहरी ट्रेन से स्टेशन पर पहुंचे।

राजकीय रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ट्रेन से उतरने के बाद मां-बेटे दूसरी ट्रेन में चढ़ गए जो प्लेटफॉर्म के दूसरी तरफ आ गई थी

अधिकारी ने बताया कि दूसरी ट्रेन में उस समय कोई यात्री नहीं था, केवल कुली ही मौजूद थाबांद्रा रेलवे पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई महिला की शिकायत के अनुसार, अपराध के बाद कुली मौके से फरार हो गया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को पकड़ने के लिए प्लेटफॉर्म पर लगे कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले। अधिकारी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि महिला और उसका बेटा पहली ट्रेन से उतरने के बाद दूसरी ट्रेन में क्यों चढ़े

Advertisement

ये भी पढ़ें  हाइवे किनारे निषाद पार्टी के कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या...दर्ज थे कई मुकदमे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link