Uttar Pradesh

ग्रामीणों का पोस्टरवार, हटाया गया आरोपी लेखपाल

आदित्य मिश्र

अमेठी, 3 फरवरी 2025:

यूपी के अमेठी जिले की तहसील मुसाफिरखाना में तैनात लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों का पोस्टरवार रंग ले आया। एसडीएम ने विवादों में घिरे लेखपाल अजीत सिंह को हटाकर क्षेत्र में नई लेखपाल प्रिया यादव को तैनात कर दिया है।

ग्रामीणों ने लगाए थे अनियमितता के आरोप

ये भी पढ़ें:

मुसाफिरखाना तहसील क्षेत्र के ऊचगांव क्षेत्र कई साल से तैनात अजीत प्रताप सिंह के हल्के में आता है। लेखपाल के पास कई अन्य गांवों का भी चार्ज था। कुछ समय पूर्व लेखपाल पर भ्रष्टाचार के कई आरोप ग्रामीणों द्वारा लगाए गए थे। लेनदेन से जुड़ा एक ऑडियो क्लिप भी वायरल हुई थी। यही नहीं ग्रामीणों ने तहसील दिवस में भी लेखपाल अजीत की शिकायत अधिकारियों से की।

Advertisement

अनसुनी से आहत होकर लगाए पोस्टर

मामला रोचक तब हो गया जब आहत ग्रामीणों ने अपने गांव में लेखपाल का एक पोस्टर लगा दिया और उस पर लिखा कि मैं हूं मुसाफिरखाना तहसील का घूसखोर लेखपाल। ग्रामीणों द्वारा लगातार विरोध प्रदर्शन के बाद आखिरकार एसडीएम पंकज कुमार ने लेखपाल अजीत को हटाते हुए कार्यालय से सम्बद्ध कर दिया है। उनके स्थान पर महिला लेखपाल प्रिया यादव को तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें  डॉ. अम्बेडकर की तस्वीर से छेड़छाड़ पर हुई किरकिरी...बैकफुट पर आई सपा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link