CrimeUttarakhand

देहरादून : पुलिस मुठभेड़ में गौ-तस्कर गिरफ्तार, पैर में गोली लगने से घायल

देहरादून, 5 फरवरी 2025:

उत्तराखंड के देहरादून जनपद के सहसपुर क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर गौ-तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय उस्मान उर्फ कालू के रूप में हुई है। वह उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के फतेहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गंदेवड़ा का रहने वाला है।

चेकिंग के दौरान भागा, जंगल में छिपकर फायरिंग की

पुलिस के अनुसार सुबह धर्मावाला चेकपोस्ट पर पुलिस चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार उस्मान को रोका गया, लेकिन वह भाग निकला। पुलिस ने पीछा किया तो तिमली जंगल में जाकर छिप गया। घेराबंदी करने पर उस्मान ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। इस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने तत्काल उसे हिरासत में लेकर विकासनगर अस्पताल में भर्ती कराया।

ये भी पढ़ें:

कई मामलों में थी पुलिस को तलाश

सूचना एसएसपी देहरादून अजय सिंह और एसपी विकासनगर ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस के अनुसार उस्मान उर्फ कालू सहारनपुर का एक कुख्यात गौ-तस्कर है, जो लंबे समय से सहसपुर, सेलाकुई और विकासनगर जैसे इलाकों में गौकशी की घटनाओं में सक्रिय था। पुलिस के मुताबिक आरोपी उस्मान ने हाल ही में थाना सेलाकुई क्षेत्र में गौ-चोरी की थी। सहसपुर में गौकशी की घटना को अंजाम दिया था।

ये भी पढ़ें  उत्तराखंड के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक... बच्चों की पढ़ाई ऐसे होगी आसान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link