CrimeKerala

केरल : यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर महिला से करी दोस्ती, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की धमकी दे किया बलात्कार, गिरफ्तार।

कोच्चि, 16 फरवरी 2025

25 वर्षीय एक यूट्यूबर को एक महिला के साथ कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। महिला से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए हुई थी।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पीड़िता की शिकायत के आधार पर कलमस्सेरी पुलिस ने शनिवार को कोझिकोड से मोहम्मद निशाल को गिरफ्तार कर लिया।

शिकायत के अनुसार, यूट्यूबर ने महिला को उसके आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करने की धमकी देकर दो बार उसके साथ बलात्कार किया।

ये भी पढ़ें:

पुलिस ने शिकायत के हवाले से बताया कि उसने उन वीडियो और तस्वीरों को उसके पति को भी भेजने की धमकी दी। जांचकर्ताओं ने बताया कि पता चला है कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न पुलिस थानों में इसी तरह के मामले दर्ज हैं।

Advertisement

बयान में कहा गया कि यूट्यूबर को यहां एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

ये भी पढ़ें  उत्तरप्रदेश: CM योगी को शख्स ने दी जान से मारने की धमकी, गिरफ्तारी के बाद मांगी माफी

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link