CrimeUttar Pradesh

कासगंज : रिटायर्ड एडीएम की अपने ही गेस्ट हाउस में सनसनीखेज तरीके से हत्या

कासगंज, 21 जनवरी 2025:

यूपी के कासगंज में सनसनीखेज तरीके से रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद की हत्या कर दी गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारी घटना की जांच कर रहे हैं।

गेस्ट हाउस में अकेले रहते थे राजेंद्र प्रसाद

यह घटना कासगंज के मीनाक्षी गेस्ट हाउस में हुई। रिटायर्ड एडीएम राजेंद्र प्रसाद (67) अपने इस गेस्ट हाउस में अकेले ही रहते थे। उनके परिवार के लोग गाजियाबाद में रहते हैं। बताते हैं कि मंगलवार सुबह नौकर ने राजेंद्र के शव को खून से लथपथ पड़ा देखा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

सिर कुचलकर की गई हत्या

Advertisement

रिटायर्ड अधिकारी की हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। छानबीन में पता चला कि राजेंद्र प्रसाद की हत्या उनका सिर कुचलकर की गई है। बताते हैं कि उन्हें सुबह एक नौकर ने फोन किया था। कॉल रिसीव नहीं होने पर नौकर गेस्ट हाउस पहुंचा तो परिसर में राजेंद्र का शव पड़ा देखा।

ये भी पढ़ें  आगरा: खुदाई में ब्रिटिश हुकूमत के समय के सिक्के मिले, मची लूट

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link