NationalUttar Pradesh

दोस्त की बर्थडे पार्टी के लिए निकले बाइक सवार तीन युवकों की हादसे में मौत

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 5 फरवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जनपद में दोस्त के जन्मदिन की पार्टी में जा रहे तीन युवक मंगलवार रात हादसे का शिकार हो गए। एक ही बाइक पर सवार युवकों को अज्ञात वाहन से टकरा मार दी। इस हादसे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

यह हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र के बेड़नापुर के पास हुआ। मृतकों की पहचान अंकुल, मो. समीर और मोहित के रूप में हुई। रात में ही परिजनों को पुलिस से हादसे की सूचना मिली। महेवागंज निवासी टेंट व्यवसाई कौशल चक्रवर्ती का छोटा बेटा अंकुल (18) मंगलवार शाम अपने बड़े भाई की बाइक से दोस्तों के साथ लखीमपुर में एक अन्य दोस्त की जन्मदिन पार्टी में शामिल होने के लिए निकला। अंकुल के साथ हाजीपुरवा गांव निवासी फुटवियर दुकानदार निसार का बेटा मो. समीर और पचकोरवा गांव निवासी सतीश का बेटा मोहित (20) था।

बेड़नापुर में पेट्रोल पंप के पास हुए हादसे में तीनों युवकों की जान चली गई। सदर कोतवाली पुलिस के अनुसार तीनों की बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान करने में जुटी है।

Advertisement

ये भी पढ़ें  NSUI ने मनरेगा के नाम बदलाव पर किया धरना, ग्रामीणों के अधिकार का उठाया ये मुद्दा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link