NationalUttar Pradesh

इटावा : किन्नर गुटों की लड़ाई में कूदा किसान संगठन… कलेक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन

अशरफ अंसारी

इटावा, 5 फरवरी 2025:

यूपी के इटावा जिले में दो किन्नर गुटों के बीच हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया है। इस मुद्दे को लेकर बुधवार को भारतीय किसान यूनियन (भानु गुट) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर भानु प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए बसरेहर और फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।

किन्नर मोर्चा की जिलाध्यक्ष पर हुआ था हमला

ये भी पढ़ें:

दरअसल, दो दिन पहले इटावा में किन्नर समुदाय के दो गुटों में विवाद हुआ था, जिसमें भाकियू (भानु गुट) की किन्नर मोर्चा जिलाध्यक्ष पूजा किन्नर पर हमला हुआ था। इस हमले में वह घायल हो गई थीं। किसान संगठन का आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने उचित कार्रवाई नहीं की।

न्याय नहीं मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी

धरने पर बैठे भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कहा कि हम किसी भानु को नहीं मानते। तो मैं बता दूं कि भानु मैं हूं और जब तक न्याय नहीं मिलेगा, यहां से नहीं हटूंगा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पुलिस ने दोषियों पर कार्रवाई नहीं की, तो वह इस मुद्दे को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक तक ले जाएंगे।

11 को नोएडा के जीरो पॉइंट पर जुटने का आह्वान

भानु प्रताप सिंह ने अपने समर्थकों से 11 तारीख को नोएडा के जीरो पॉइंट पर जुटने का आह्वान किया। कहा कि प्रदेश अध्यक्ष वहां प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। उन्होंने कहा कि अगर वहां भी हमारी बात नहीं सुनी गई तो इटावा की धरती पर महाभारत होगा और मैं उसका नेतृत्व करूंगा।

ये भी पढ़ें  सिन्धी समाज का संकल्प : विदेशी छोड़ो, स्वदेशी अपनाओ, चालीहा साहिब महोत्सव में आह्वान

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link