StateUttar Pradesh

आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल बोले…विपक्ष के आरोप बेबुनियाद

शिवओम दीक्षित

लखीमपुर खीरी, 6 फरवरी 2025:

यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में गुरुवार को प्रभारी व प्रदेश के आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल गुरुवार को पहुंचे। यहां उन्होंने निर्वाचन आयोग पर लगाये जा रहे आरोपों व महाकुंभ को लेकर विपक्ष को खरी खोटी सुनाई।

प्रभारी मंत्री ने कहा प्रयागराज का महाकुंभ विश्व का सबसे बड़ा आयोजन बन गया है। विपक्ष इसे हजम नहीं कर पा रहा है वहीं मिल्कीपुर में अपनी हार निश्चित देखकर वो बौखला गया है इसलिए वो निर्वाचन आयोग पर बेबुनियाद आरोप लगा रहा है।
मंत्री नितिन अग्रवाल ने खीरी थाने का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल , पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा , एडिशनल एसपी नैपाल सिंह मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:

Advertisement

ये भी पढ़ें  बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार से बनारसी साड़ी व्यापारियों का ऐतिहासिक फैसला

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link