Uttar Pradesh

“संभल में निकला 400 साल पुराना ‘खजाना’, प्रशासन ने लिया कब्जे में”

संभल,25 जनवरी 2025

उत्तर प्रदेश के संभल जिले के अलीपुर खुर्द के अमरपति खेड़ा में 400 साल पुराने सिक्के और मिट्टी के बर्तन मिले हैं। यह स्थल एएसआई के रिकार्ड में 1920 से संरक्षित है, और यहां पुरानी समाधियों के होने का दावा किया जाता है। एएसआई टीम की सूचना पर एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर सिक्कों और बर्तनों को कब्जे में लिया। इन सिक्कों और बर्तनों की संख्या 300 से 400 के बीच बताई जा रही है, और प्रशासन अब इस स्थल पर अन्य ऐतिहासिक धरोहरों की खोज करने पर विचार कर रहा है।

एसडीएम डॉ. वंदना मिश्रा ने बताया कि अमरपति खेड़ा गुरु अमर की समाधि स्थल के रूप में पहचाना जाता है और यह स्थल एएसआई के रिकार्ड में संरक्षित है। यहां मिले सिक्के और बर्तन हजारों साल पुराने हैं, और प्रशासन इस ऐतिहासिक स्थल को संरक्षित करने के लिए कार्य कर रहा है। इलाके में कई और प्राचीन धरोहरें मिलने की संभावना जताई जा रही है, जिसे लेकर प्रशासन सतर्क है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मिशन मोड में स्किलिंग : UPSDM ने ITP को सौंपे सेक्टरवार लक्ष्य, उद्योग की मांग के अनुरूप युवाओं को प्रशिक्षण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link