ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : संगम स्नान के लिए उमड़े श्रद्धालु… हरियाणा व मणिपुर के सीएम ने लगाई आस्था की डुबकी

महाकुंभ नगर, 6 फरवरी 2025:

महाकुंभ में स्नान के लिए लगातार श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन विशिष्ट लोग और लाखों श्रद्धालु पवित्र स्नान के लिए आ रहे हैं। गुरुवार को भी लाखों श्रद्धालु संगम तट पर जुटे। इस दौरान हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने संगम में डुबकी लगाई।

हरियाणा के सीएम सैनी सुबह करीब 11 बजे प्रयागराज पहुंचे। एयरपोर्ट पर स्थानीय भाजपा के नेताओं ने उनका स्वागत किया। सीएम के साथ हरियाणा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और परिवार के कई सदस्य थे। सीएम सैनी ने परिवार के साथ अरैल पहुंचकर त्रिवेणी में डुबकी लगाई और पूजा-अर्चना की। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक बंदोबस्त किया गया।

39 करोड़ से अधिक श्रद्धालु कर चुके स्नान

दोपहर बाद महाकुंभ में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह की आमद हुई। सुरक्षा घेरे के बीच वे संगम तट पहुंचे और पवित्र डुबकी लगाई। उन्होंने गंगा पूजन भी किया। शाम तक संगम तट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी थी। अब तक 39 करोड़ से अधिक श्रद्धालु त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

ये भी पढ़ें  कलह से तंग था, उफना रही गंगा में लगा दी छलांग... ग्रामीणों ने पिता को बचाया, दो मासूम बेटे लापता

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link