Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ : जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर


बिलासपुर, 8 फरवरी 2025

बिलासपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां जहरीली महुआ शराब पीने से 7 लोगों की मौत हो गई। जबकि 4 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका सिम्स में इलाज जारी है। हालांकि मौत की असल वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद साफ होगी। घटना कोनी थाना क्षेत्र के लोफन्दी की है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार को पहले एक की मौत हुई, फिर दो लोगों की जान गई, तब बीमारी समझकर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया था। फिर शुक्रवार की रात एक साथ चार लोगों की मौत हुई, तब कई दिनों से महुआ शराब पीने की सूचना मिली।

हालांकि, पोस्टमॉर्टम के बाद मौत की असल वजह साफ हो पाएगी। पुलिस और अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
Advertisement

ये भी पढ़ें  छत्तीसगढ़ का अनोखा गांव, यहां लोगों ने 9 मार्च को ही मना ली होली, सदियों से चली आ रही है परंपरा

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link