Entertainment

बड़े पर्दे पर दोबारा रिलीज को तैयार है “सनम तेरी कसम”, एडवांस बुकिंग में टूटे रिकार्ड।

मुंबई, 8 फरवरी 2025

फिल्म सनम तेरी कसम (Sanam Teri Kasam) साल 2016 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. लेकिन फिल्म की कहानी दर्शकों को काफी पसंद आई थी. दूसरी तरफ फिल्म के गानों ने हर किसी का दिल जीत लिया था. आज भी इस फिल्म के गानों को लोग सुनना काफी पसंद करते हैं. बता दें, यह एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी. जहां फिल्म की कहानी ने हर किसी को भावुक कर दिया था. अब यह फिल्म फिर से 7 फरवरी को रिलीज हो रही है. जहां आज हम आपको बताएंगे कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग को कैसा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग 

फिल्म सनम तेरी कसम साल 2016 के बाद अब फिर से सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. जहां फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो दर्शक फिल्म को फिर से देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. फिल्म को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी हैं. अगर फिल्म के एडवांस बुकिंग की बात करें तो रिपोर्ट के अनुसार अभी तक इस फिल्म के 20, 000 टिकट्स बिक गए हैं. इस तरीके से देखते हुए यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म अच्छा कलेक्शन कर सकती है. जहां इस फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का भी फायदा मिल सकता है।

ये भी पढ़ें:

2 करोड़ रूपये की ओपनिंग की उम्मीद 

Advertisement

एडवांस बुकिंग के हिसाब से यह उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म 2 करोड़ रूपये की ओपनिंग कर सकती है. जब यह फिल्म पहली बार रिलीज हुई थी, तब फिल्म ने एक करोड़ रूपये का कलेक्शन किया था. बता दें, इसी के साथ आमिर खान के बेटे जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म लवयापा भी रिलीज होने जा रही है. जहां अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इन दोनों फिल्मों में से कौन सी फिल्म बाजी मारेगी. अब यह देखने के लिए आपको कुछ दिनों का इंतजार करना होगा।

ये भी पढ़ें  'धुरंधर' के इस एक्टर ने बताई अंदर की बात… सगाई हो चुकी है, शादी की अटकलें तेज

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link