Ho Halla SpecialReligious

महाकुंभ : भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने पत्नी संग लगाई संगम में डुबकी, 10 को आएंगी राष्ट्रपति

महाकुंभ नगर, 8 फरवरी 2025:

आस्था के महापर्व महाकुंभ में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्नी के साथ संगम में डुबकी लगाई। उन्होंने इसे ‘एकता का महाकुंभ’ बताया है। 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू महाकुंभ आएंगी।

सांसद अनुराग ठाकुर ने पवित्र संगम पर पूजा-अर्चना की और सर्वकल्याण की कामना की। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर स्नान की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा कि मां गंगा, यमुना और सरस्वती के शुभाशीष से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य का वास हो। उन्होंने महाकुंभ को ‘एकता का महाकुंभ’ बताया और इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक कहा।

10 को महाकुंभ आएंगी राष्ट्रपति… ये कर चुके स्नान

आगामी 10 फरवरी को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी संगम में पावन डुबकी लगाने आ रही हैं। उनके कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन अपनी तैयारी में जुट गया है। अभी तक पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अपनी कैबिनेट के साथ यूपी के सीएम योगी आदित्यानाथ हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह, गुजरात के सीएम भूपेन्द्र पटेल, सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव, प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय, भाजपा के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद, भाजपा सांसद रवि किशन, हेमा मालिनी समेत कई प्रमुख लोग संगम में स्नान कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ : उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने लगाई आस्था की डुबकी, 77 देशों के राजनयिकों ने भी किया स्नान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button