Uttar Pradesh

ईरान में रोकी गई 3 करोड़ की दवाएं, नोएडा की कंपनी से फिरौती की मांग

ग्रेटर नोएडा,10 फरवरी 2025

ग्रेटर नोएडा की मैरियन बायोटेक कंपनी की दवाओं का कंसाइनमेंट ईरान में रोककर जबरन अतिरिक्त रुपये मांगने का मामला सामने आया है। कंपनी के सीनियर लीगल मैनेजर विवेक शर्मा की शिकायत पर कोर्ट के आदेश के बाद बीटा-2 थाने में दिल्ली की स्टीविन शिपिंग कंपनी के डायरेक्टर रमेश कुमार और मुकेश झा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 2022 में उज्बेकिस्तान में दवा की सप्लाई के लिए यह डील हुई थी, जिसमें 7100 यूएस डॉलर और 29 हजार रुपये की शिपिंग फीस तय हुई थी। लेकिन कंसाइनमेंट की लोकेशन बदलकर तजाकिस्तान कर दी गई और 8 लाख रुपये अतिरिक्त देने पड़े। इसके बाद कंटेनर को ईरान के बंदरगाह पर रोक दिया गया और जबरन अधिक पैसे वसूलने का दबाव बनाया गया।

आरोप है कि तजाकिस्तान भेजने के लिए पहले 45 लाख रुपये की मांग की गई, जिसे कंपनी ने चुका दिया, तब एक कंसाइनमेंट भेज दिया गया। लेकिन दूसरे कंटेनर, जिसमें करीब 3 करोड़ रुपये की दवाएं थीं, उसे रोक लिया गया और 21 लाख रुपये और मांगे गए। इस रकम के बिना दवाओं को आगे नहीं भेजने की धमकी दी गई। मामला 2022 से चल रहा है, और पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  दरोगा जी ‘डिजिटल अरेस्ट’... CBI अफसर बनकर देशद्रोह में फंसाने की धमकी, 15 लाख ऐंठे

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link