ReligiousUttar Pradesh

महाकुंभ : कल से चार दिन में बनेंगे चार विश्व रिकॉर्ड, पहुंची गिनीज टीम

महाकुंभ नगर, 13 फरवरी 2025:

आस्था के महापर्व महाकुंभ में शुक्रवार से चार दिन में चार नए विश्व रिकॉर्ड बनेंगे। इसकी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की टीम प्रयागराज पहुंच चुकी है।

महाकुंभ में अब तक करीब 48 करोड़ श्रद्धालु पवित्र स्नान कर चुके हैं, जिससे यह दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम पहले ही बन चुका है। अब मेला प्रशासन चार नए विश्व रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है। मेला अधिकारी विजय किरन आनंद के मुताबिक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

चार दिनों में बनेंगे ये विश्व रिकॉर्ड

ये भी पढ़ें:

1-स्वच्छता अभियान (14 फरवरी) – 15,000 सफाई कर्मचारी एक साथ गंगा तट पर 10 किलोमीटर लंबाई में सफाई करेंगे।
2-नदी सफाई (15 फरवरी) – 300 कर्मचारी नदी में उतरकर सफाई अभियान में हिस्सा लेंगे।
3-ई-रिक्शा संचालन (16 फरवरी) – त्रिवेणी मार्ग पर 1,000 ई-रिक्शा एक साथ चलाए जाएंगे, जो पर्यावरण अनुकूल यातायात को बढ़ावा देगा।
4-हैंड प्रिंट रिकॉर्ड (17 फरवरी) – 10,000 लोगों के हैंड प्रिंट लिए जाएंगे, जो एक नया विश्व रिकॉर्ड होगा।

प्रयागराज में हुए कुंभ-2019 के दौरान बने थे तीन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड

1-500 से अधिक शटल बसों के साथ सबसे बड़ी यातायात व्यवस्था।
2-10,000 सफाई कर्मचारियों द्वारा सबसे बड़े स्वच्छता अभियान का संचालन।
3-7,500 लोगों के हैंड प्रिंट लेकर एक नया रिकॉर्ड बनाया गया था, जिसे इस बार तोड़ने की तैयारी है।

ये भी पढ़ें  पश्चिम बंगाल में योगी का सीधा वार : बुलडोजर तैयार, गुंडाराज खत्म... अब नहीं चलेगा तुष्टिकरण

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link