PoliticsUttar Pradesh

यूपी विधानसभा का बजट सत्र कल से, बैठक में सीएम योगी बोले… जनहित के मुद्दों पर हो स्वस्थ चर्चा

लखनऊ, 17 फरवरी 2025:

उत्तर प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र कल (18 फरवरी) से प्रारंभ होगा। इसके मद्देनजर सोमवार को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों से सदन की कार्यवाही को सुचारू रूप से संचालित करने का अनुरोध किया। जनहित से जुड़े मुद्दों पर स्वस्थ चर्चा करने की अपील की।

सभी दलों से सदन को चलाने में सहयोग करने का आग्रह

मुख्यमंत्री ने कहा कि विधानसभा में सार्थक और सकारात्मक चर्चा होनी चाहिए, जिससे प्रदेश के विकास को गति मिले और जनता की समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने सभी दलों से आग्रह किया कि वे सदन में बाधा न उत्पन्न करें और लोकतांत्रिक परंपराओं का पालन करते हुए जनहित से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता दें। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने भी सभी दलों से सहयोग की अपील की, ताकि सदन सुचारू रूप से संचालित हो सके।

ये भी पढ़ें:

इस बैठक में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के विधायक बेदी राम, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी से विनोद सरोज सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने रानीगंज में निकाला पथ संचलन

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link