Uttar Pradesh

बाथटब में गिरकर मासूम आराध्या की दर्दनाक मौत! मां-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

वाराणसी, 23 अगस्त

वाराणसी। उसकी किलकारियों से घर, आंगन और गांव गुलजार रहता था लेकिन अब अजीब सा सन्नाटा है मां का दिल मानने को तैयार नहीं है कि उसकी आराध्या अब इस दुनियां में नहीं है। पानी भरी बाथटब में डूबकर नौ माह के मासूम की दर्दनाक मौत हो गयी। मासूम बच्ची की मौत से माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। नौनिहाल खेलते-खेलते कब बाथरूम के पास चली गई। कब वह पानी से भरे टब में गिरी और कब उसकी मौत हो गई? यह सब उसकी मां को पता ही नहीं चला। बताया जा रहा मासूम की मां घर के कामकाज में व्यस्त रही। इसी दौरान यह घटना घट गई। मामला रोहनिया थाना क्षेत्र के जगतपुर गांव का है। दिल दहलाने वाली इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

परिवार में मासूम की मौत के बाद कोहराम जैसी स्थिति है। घटना के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं, गांव में भी मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोग दबी जुबान से मां को ही घटना के लिए दोषी ठहरा रहे हैं। लोगों का कहना है कि अगर वह लापरवाह नहीं होती तो मासूम आज जीवित होती। दो साल पहले रिंकू की शादी सुधा से हुई। बड़ी मन्नतों और इलाज के बाद आराध्या का जन्म हुआ। इसके बाद घर में खुशियां मनाई जाने लगी। गांव भर में मिठाइयां बांटी गई। लेकिन, किसे मालूम था कि 9 महीने बाद ही ये खुशियां मातम में बदल जाएगी।

परिजनों ने बताया कि मासूम के नहीं मिलने के बाद मां ने उसे ढूंढ़ना शुरू किया। बाथरूम के पास जैसे ही वह पहुंची, उसके पांव के नीचे से जमीन खिसक गई। बच्ची बाथटब में निढाल पड़ी हुई थी। उसकी सांस नहीं चल रही थी। इसके बाद घर में कोहराम मच गया। आनन-फानन में बच्ची को टब से निकाल कर अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने मासूम को मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें  मुजफ्फरनगर : पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात गैंग के तीन बदमाश गिरफ्तार, गोली लगने से एक घायल

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link