CrimeUttar Pradesh

नोएडा : क्रिकेट बॉल से चोट लगने पर शख्स ने की शिकायत, विवाद में युवकों ने बल्ले से इतना पीटा की चली गई जान।

नोएडा, 19 फरवरी 2025

सूरजपुर कस्बे में एक मैदान पर क्रिकेट मैच के दौरान गेंद लगने की शिकायत करने पर दो लोगों ने कथित तौर पर एक युवक को बल्ले से पीटा। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि युवक भागकर एक पुरानी इमारत के खंडहर में छिप गया, लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।

अपर पुलिस उपायुक्त जोन प्रथम हिरदेश कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि सूरजपुर कस्बे में आरओ प्लांट चलाने वाले मनीष (32 वर्ष) सोमवार शाम क्रिकेट मैदान के पास से गुजर रहे थे। मैदान पर कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे, तभी एक गेंद मनीष को लग गई।

अधिकारी ने बताया कि जब मनीष ने विरोध किया तो शिवम और मनीष नाम के दो युवकों ने उसे बल्ले से पीटा। उन्होंने बताया कि मनीष घायल अवस्था में एक खंडहर में छिप गया और आरोपी भाग गए। कठेरिया ने बताया कि जब मनीष देर रात तक घर नहीं लौटा तो उसके परिवार वालों ने उसकी तलाश की और मंगलवार सुबह वह इमारत के खंडहर में खून से लथपथ हालत में मिला। जब तक पुलिस वहां पहुंची, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच करेगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें  ज्ञानवापी के बंद तहखानों का सर्वेक्षण: स्वयंभू ज्योतिर्लिंग की प्रमाणिकता की जांच पर निर्णय

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link