DelhiPolitics

सियासी शिष्टाचार : दिल्ली की नई सीएम को प्रतिद्वंद्वियों ने भी शुभकामनाएं, याद किए पुराने रिश्तें

नई दिल्ली, 20 फरवरी 2025:

दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में रेखा गुप्ता ने गुरुवार दोपहर शपथ ली। उनके मुख्यमंत्री बनने पर न केवल उनकी पार्टी और परिवार के लोग खुश हैं, बल्कि विपक्षी दलों के नेता भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। यह राजनीतिक शिष्टाचार उस वक्त खास हो गया जब उनके चिर प्रतिद्वंद्वियों ने भी शुभकामनाएं देते हुए पुराने रिश्तों को याद किया।

अल्का लाम्बा ने साझा की 30 साल पुरानी तस्वीर

कांग्रेस नेता अल्का लाम्बा ने रेखा गुप्ता के साथ अपनी 30 साल पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की। उन्होंने लिखा, “1995 की यह यादगार तस्वीर… जब मैंने और रेखा गुप्ता ने एक साथ शपथ ग्रहण की थी। मैंने एनएसयूआई से दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की थी और रेखा ने एबीवीपी से महासचिव पद पर जीत हासिल की थी। रेखा गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं।” अल्का ने दिल्ली को चौथी महिला मुख्यमंत्री मिलने पर बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि रेखा के नेतृत्व में दिल्ली में यमुना स्वच्छ होगी और बेटियां सुरक्षित रहेंगी।

ये भी पढ़ें:

आतिशी ने की सरकार चलाने में मदद की पेशकश

दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी ने भी रेखा गुप्ता को बधाई दी और उनके प्रति सहयोग का हाथ बढ़ाया। उन्होंने कहा कि “दिल्ली के विकास और भले के लिए जो भी मदद चाहिए होगी, वे हमेशा तैयार रहेंगी।”

अरविंद केजरीवाल ने दी शुभकामनाएं

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी सोशल मीडिया पर बधाई दी। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, “दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने पर रेखा गुप्ता जी को बहुत-बहुत बधाई। मैं उम्मीद करता हूँ कि वे दिल्ली की जनता से किए गए सारे वादे पूरे करेंगी। दिल्ली के विकास के हर कार्य में हम उनका सहयोग करेंगे।”

ये भी पढ़ें  दिल्ली की मंडोली जेल में गैंगस्टर सलमान त्यागी ने की आत्महत्या, पुलिस डिपार्टमेंट में मचा हड़कंप!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button