Ho Halla SpecialNationalUttar Pradesh

हिंदूवादी संगठनों का विरोध रंग लाया, दावत में थूक लगाकर रोटियां बनाने वाला गिरफ्तार

अनमोल शर्मा

मेरठ, 25 फरवरी 2025:

यूपी के मेरठ जिले में हिंदूवादी संगठनों का विरोध रंग लाया। साक्ष्य के साथ की गई शिकायत के बाद सक्रिय हुई पुलिस ने थूक लगाकर रोटियां बनाने के मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। युवक इमरान मेरठ के ही मुंडाली थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

मैरिज लॉन में हुआ था विवाह समारोह

ये भी पढ़ें:

बता दें कि थाना ब्रम्हपुरी क्षेत्र के एक मैरिज लॉन में गत 21 फरवरी को एक विवाह समारोह का आयोजन किया गया था। दावत में कैटरिंग करने वाले की टीम का एक युवक थूक लगाकर रोटी बनाते हुए वीडियो में कैद किया गया था। उसकी इस हरकत का वीडियो वायरल हो गया। इस मामले में सक्रिय हुए हिंदूवादी संगठनों ने साक्ष्य के साथ पुलिस से शिकायत की थी। संगठन की ओर से सचिन सिरोही ने आंदोलन की चेतावनी देकर आंदोलन की धमकी दी थी।

Advertisement

पुलिस ने मारा छाया, घर में आराम करता मिला आरोपी

शिकायत के बाद मामला गरमाते देख सक्रिय हुई पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की। कैटर्स से पूछताछ के बाद आरोपी युवक को खोज निकाला गया। पकड़ा गया इमरान मुंडाली थाना इलाके के मऊ खास का रहने वाला है मुंडाली पुलिस ने दबिश देकर मऊ खास स्थित उसके घर से ही दबोच लिया। पुलिस ने देर रात की गई गिरफ्तारी के बाद उसे जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें  महाकुंभ में जन्मे नवजातों को मिले आध्यात्मिक नाम-- कुंभ, गंगा, यमुना जैसे नाम रखे गए

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

Back to top button
Secret Link